बांदा, जुलाई 19 -- Banda News: बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर के मजरा मैकू का पुरवा निवासी विजय कुमार यादव ने बताया कि 19 वर्षीय पुत्र अनिल यादव शनिवार शाम खेत से मवेशी लेकर घर आया। मवेशी बांधने के बाद वह चचेरे भाई राजू के साथ दुकान चला गया। देर शाम दोनों घर लौटे राजू अपने घर पहुंच गया। अनिल यादव खेतों की तरफ चला गया। जब काफी देर बाद वह घर नहीं लौटा तो पिता ने उसे घर आने के लिए फोन किया। अनिल ने घर आने से मना कर दिया और मोबाइल फोन बंद कर दिया। तब परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजन खोजबीन करते हुए खेत पहुंच गए। देखा तो उसका शव बबूल के पेड़...