Banda News: दो बैंक खातों से यूपीआई बनाकर उड़ाए 4 लाख
बांदा, अगस्त 5 -- Banda News: बांदा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति के मोबाइल फोन का दुरुपयोग कर उसके दो अलग-अलग बैंक खातों से Rs.4 लाख पार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। अज्ञात जालसाज ने पीड़ित के पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के खातों का फर्जी यूपीआई आईडी बनाकर इस ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर के कंचन पुरवा (कसेरा) निवासी रामेश्वर प्रसाद साहू पुत्र बिन्दावन साहू के मोबाइल फोन का किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुरुपयोग किया। जालसाज ने चालाकी से पीड़ित के पीएनबी और एसबीआई बैंक खातों को जोड़कर एक यूपीआई आईडी तैयार कर ली। इसके बाद 14 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 के बीच धोखाधड़ी करते हुए अलग-अलग किस्तों में कुल Rs.4,00,028 (चार ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.