बांदा, अगस्त 28 -- Banda News: नरैनी। क्षेत्र के ग्राम पनगरा के पास शुक्रवार को देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी पहुंचाया। बाइकों की रफ्तार 60 किलोमीटर थी तथा कोई हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में एक बाइक पर सवार गिरवां थाने के ग्राम मुरवां निवासी 26 वर्षीय अंकित पुत्र बाराती, 22 वर्षीय ऋतु पुत्र रज्जन निवासी ग्राम कोदई, पन्ना मध्य प्रदेश, 26 वर्षीय तुलसीदास पुत्र अजंदी, 65 वर्षीय कल्लू पुत्र रज्जू निवासी लहरा, छतरपुर मध्यप्रदेश तथा 22 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र रामकुमार निवासी सौंता स्योढ़ा खुर्द, थाना गिरवां को भी चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...