बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: बांदा। घरेलू विवाद में दो फीट जमीन के लिए पुत्र की पिटाई से पिता घायल हो गया। घायल का दूसरा बेटा उसे इलाज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां से उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। हैलट में घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वृद्ध की मौत सीढ़ी से गिरकर हुई है। जबकि एक दिन पहले जब बेटा अस्पताल लेकर पहुंचा था तो उसके मीडिया को जानकारी दी थी कि भाई ने पिता को पीट दिया है जिसके चलते वह घायल हुए हैं। वृद्ध की मौत के बाद पुलिस नया घटना क्रम बता रही है। यह भी पढ़ें- Banda News: बेटे ने पिता को चार पाई के डंडे से किया मरणासंनघटना का विवरण चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघ...