बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: बांदा। बेटे की पिटाई से घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी 60 वर्षीय कल्लू पुत्र बदलू को बुधवार दोपहर पुत्र संतराम ने डंडों से पीट कर घायल कर दिया था। उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया था। घरवालों ने उसे कानपुर के हैलट में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुत्र रतिराम ने बताया कि उसका बड़ा भाई मकान बनवा रहा था। दो फीट जमीन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि कल्लू और संतराम में मारपीट हो गई। यह भी पढ़ें- Banda News: दो फीट जमीन के लिए बेटे की पिटाई से घायल पिता ने तोड़ा दम संतराम ने कल्लू को डंडों से पीट कर घायल कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। रतिराम ने बताया कि कल्लू किस...