बांदा, अगस्त 30 -- Banda News: पैलानी। कजली महोत्सव के अवसर पर जसपुरा कस्बे में आयोजित दो दिवसीय मेले में आस्था,उल्लास और मनोरंजन का संगम देखने को मिला।मेले में कस्बे के साथ ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शाम होते ही मेला परिसर लोगों की भीड़ से गुलजार हो गया और देर रात तक चहल-पहल बनी रही।कजली महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया महिलाओं ने जहां घरेलू सामान और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी की,वहीं बच्चों और युवाओं के लिए झूले व मनोरंजन के विभिन्न साधन आकर्षण का केंद्र रहे। मेले में चाट-पकौड़ी,मिठाई, खिलौने और अन्य सामान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही।मेले में पहुंचे लोगों ने परिवार के साथ खरीदारी करने के साथ ही विभिन्न मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया।ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों के कारण पूरे कस्बे में द...