Banda News: दो दिन में पांच मीटर बढ़ी यमुना, केन भी उफनाने को बेताब
बांदा, अगस्त 16 -- Banda News: पैलानी। तीन दिन से लगातार हो रही झमाझम बारिश से केन और यमुना सहित अन्य स्थानीय नदियां उफान मारने लगी हैं। पिछले दो दिनों में यमुना में करीब पांच मीटर जल स्तर बढ़ गया है। वहीं केन भी लगातार खतरे के निशान की ओर बढ़ने लगी है। क्षेत्र के अमारा व गौरीकलां रपटा फिर उफना गया है। इससे वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। एसडीएम व तहसीलदार ने रविवार को शाम नदियों व रपटों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- एक सेमी प्रति घंटे बढ़ रही है यमुनानदियों के जल स्तर में वृद्धि जनपद में तीन दिनों से लगातार हो रही भारी व मध्यम बारिश के बाद केन, यमुना व चंद्रावल आदि नदियों के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है। रविवार को चिल्ला घाट में यमुना 90.42 मीटर और केन नदी 94.02 मीटर पर पहुंच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.