बांदा, जुलाई 11 -- Banda News: बांदा। अतर्रा थाने के एक गांव निवासी युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि शुक्रवार को दोपहर में वह बाजार या था और पत्नी खेत में थी। घर में 16 वर्षीय व 14 वर्षीय दो बेटियां थीं। दोनों बेटियां घर में रखे 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गईं। दोनों बेटियों की रिश्तेदारी व संभावित जगहों पर तलाश की, पर पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...