Banda News: दो ई-रिक्शो से नौ बैटरियां और 60 लीटर डीजल चोरी
बांदा, सितम्बर 19 -- Banda News: कमासिन। अलग-अलग स्थानों पर खड़े ई-रिक्शो नौ बैटरियां और दुकान के बाहर रखा 60 लीटर डीजल चोर लेकर फरार हो गए। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद बैटरियां और डीजल चार पहिया वाहन में लादकर फरार हो गए। थाना के कठार चौराहे के पास चाय-समोसे की दुकान करने वाले रामकृपाल गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान के सामने ई-रिक्शा चार्ज पर लगा था। रात को अज्ञात चोर ई-रिक्शे को करीब 20 मीटर दूर एकांत स्थान पर ले गए और उसमें लगी पांच बैटरियां निकालकर चोरी कर लीं। इसी तरह बीरा गांव के खेड़ा मोड़ स्थित अभय किराना स्टोर के सामने खड़े ई-रिक्शे की चोरों चार बैटरियां निकाल लिया। इसके अलावा दुकान के बाहर रखा 60 लीटर डीजल से भरा कैन भी चोरी कर लिया। सुबह होने पर मामले की जानकारी हुई। दुकानदारों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चोरी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.