बांदा, अक्टूबर 26 -- Banda News: बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में बीते 30 सितंबर को दो बच्चों की दिन दहा़ड़े हत्या के मामले में पूर्व मंत्री के बेटे व सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा के संरक्षण में बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया था। यह बातें एसआईटी की जांच में सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चों को अकेला पाकर भवानीदीन ने उनके सिर आपस में भिड़ाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर चोटें सामने आई थीं। वारदात से एक दिन पहले खेत पर शराब पार्टी के दौरान हत्या की साजिश रची गई थी। महेंद्र पाल वर्मा समेत छह लोग शामिल थे। महेंद्र पाल वर्मा ने भरोसा दिलाया था कि जो भी होगा देखा जाएगा। वारदात से पहले भइयाराम और भवानीदीन के बीच रंजिश चली आ रही थी। कर...