बांदा, अक्टूबर 16 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूमों की दिन दहाड़े बेरहमी से हत्या कर पानी से भरे गड्ढे में शव फेंकन के मामले में अभी नामजद चार आरोपी फरार है। लगातार दी जा रही दबिश के बावजूद पुलिस की पकड़ से दूर हैं वहीं एक आरोपी के परिजन लगातार आंदोलन कर खुद को बेकसूर बता सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट ने फरार आरोपियों खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। नंदवारा गांव में पीड़ित परिवार फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग पर अपने घर के दरवाजे पर परिवार सहित अनशन पर बैठा था। जिसे बीते दिन अधिकारियों ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर क्रमिक अनशन समाप्त करवा दिया है। वहीं इस मले में एसआईटी जांच कर रही है। शुक्रवार को भी एसआईटी ने गांव में पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए ह...