बांदा, अक्टूबर 12 -- Banda News: बबेरू। दैवीय आपदा प्रभावित किसानों को सोमवार को कृषि निवेश अनुदान वितरित किया गया। इसमें क्षेत्र के 547 लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजा गया। जबकि तहसील में 40 किसानों को डमी चेक दिया गया । तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। प्राकृतिक आपदा के कारण फसल क्षति का सामना करने वाले किसानों को कृषि निवेश अनुदान के माध्यम से राहत प्रदान की गई। जिसमें 547 किसानों लगभग एक करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजी। तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने बताया कि तहसील स्तर से बेमौसम बारिश से कच्चे मकान गिर जाने पर दो हजार पीड़ित परिवारों को सहायता दी गई। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: आपदा प्रभावित किसानों के जख्मों पर राहत ...