बांदा, अगस्त 13 -- Banda News: बांदा। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पूरा जनपद तिरंगामय हो रहा है। भाजपा की ओर से पहले ग्रामीण क्षेत्र और फिर गुरुवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। डीजे की देश भक्ति धुन के बीच लहराते हजारों तिरंगा और भारत मां के गगनभेदी जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। तिरंगा यात्रा की अगुवाई कर रहे सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। कहा कि भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम देश की एकता, अखंडता व सम्मान के लिए सदैव समर्पित रहे l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा प्रान्सू दत्त द्विवेदी रहे, जबकि पद यात्रा की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्य...