बांदा, अगस्त 26 -- Banda News: बांदा। मटौंध थाने की पुलिस ने बुधवार को सुबह खैराडा गांव के पास एक व्यक्ति को 135 क्वार्टर (पौवे) देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक मणिशंकर मिश्र ने बताया कि एसपी के आदेश पर अवैध शराब की बिक्री को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। खैराडा गांव के पास अधबने पुल के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा मेंअवैध देशी शराब लिए खड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मौके से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 135 क्वार्टर देशी शराब मिली, जो अवैध थी। पकड़े गए आरोपी कोतवाली नगर के तिंदवारी रोड ज्योति नगर निवासी सुशील पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ आबकारीअधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कीगई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...