बांदा, जुलाई 8 -- Banda News: बांदा। मानसून की झमाझम बारिश ने दूसरे दिन भी गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी। सुबह से बदली छाई रही और दोपहर में 12 बजे के बाद करीब डेढ़ घंटे तक जमकर पानी बरसा। इससे पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बनाए गए पार्किंग स्थल पर भी लबालब पानी भर गया। कई सड़कों में पानी भरने से लोगों को घुटनों तक पानी से होकर जाना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक दूसरे दिन 36.60 मिमी वर्षा हुई है। गुरवार को भी भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। माह भर से उमस भरी प्रचंड गर्मी झेल रहे जनपदवासियों को का सामना शाम करना प़ड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न, नगरपालिका की खुली पोल, गर्मी से राहत बुधवार को दूसरे दिन आसमान में सुबह छह बजे से ही बूंदाबादी का दौर शुरू हुआ। बीच में...