बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: बबेरू। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी प्रदर्शन चला रहेगा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू परिसर में क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के धरने के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। धरने में डॉ. बृजेश भारती, डॉ. सिद्धार्थ मनोहर, अभिषेक अग्रहरी, नितेश गुप्ता, वैभव सिंह सतवीर आरती पटेल रंजना, प्रतिभा, वैभव, श्रद्धा, विद्या यादव,ममता सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी एवं चिकित्सक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मांगों को लेकर...