बांदा, अगस्त 29 -- Banda News: बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने डीआईजी से गुहार लगाई है। आरोप है कि आरोपी मनीष ने शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसको लेकर गिरवां थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। विधि के अनुसार धाराएं बढाई जाएं। गिरवां थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि मुकदमा पहले से ही दर्ज है, मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...