Banda News: दुकान में घुसकर अभद्रता करने वाला सिपाही लाइन हाजिर
बांदा, जुलाई 23 -- Banda News: बांदा। नरैनी थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर अभद्रता करने वाले सिपाही को एसपी लाइन हाजिर कर दिया, वहीं दरोगा को नरैनी से हटाकर अतर्रा भेज दिया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी है। कस्बे के शंकर पुरवा निवासी कृष्ण कुमार 20 जुलाई को एसपी से शिकायत कर बताया कि उनके दुकान में सीओ कार्यालय में तैनात एक सिपाही राहुल वर्मा ने जबरन दुकान में घुसकर चेकिंग और उनकी गोलक से 12 हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि जब ग्रामीणों ने सिपाही को घेर लिया तो मौके पर थाने के एसआई कल्बे अब्बास मौके पर पहुंचे । आरोप लगाया कि उन्होंने भी ग्रामीणों व उनके साथ जमकर अभद्रता की। इस मामले की एसपी पलाश बंसल ने जांच कराई। जिसमें सिपाही लाइन हाजिर व दरोगा कल्बे अब्बास को नरैनी से हटाकर अतर्रा स्थानांतरित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.