Banda News: दुकान पर सामान लेने गए युवक से मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा
बांदा, अगस्त 28 -- Banda News: बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के करहियां में दुकान पर सामान लेने गए युवक के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। करहियां निवासी पीयूष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह 27 जुलाई को दोपहर शिवम की दुकान पर गया था। आरोप है वहां चुन्नू पुत्र शिवपूजन, अंशु पुत्र फूल्ली, सुधांशु पुत्र विनय मिश्रा तथा एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।पीड़ित के मुताबिक विरोध करने पर आरोपियों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया और दोबारा इस ओर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट में पीड़ित को चोटें आईं। तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात पुलिस ने मुकदमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.