बांदा, सितम्बर 9 -- Banda News: अतर्रा। अतर्रा थाना क्षेत्र में एक चिकन शॉप पर बैठे युवक के साथ कुछ लोगों ने बेवजह गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार 'बांका' से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित के भाई और पिता को भी दबंगों ने लात-घूसों से जमकर पीटा। पुलिस ने6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बिसंडा रोड सुदामापुरी निवासी पीड़ित राहुल पुत्र सुक्खन सोनकर ने बताया कि 7 सितंबर की शाम करीब 7:00 बजे वह अपनी मुर्गे की दुकान पर मौजूद था। उसी समय सुदामापुरी के ही रहने वाले जीतू, जितेंद्र, वीरेंद्र, भानू पुत्रगण पप्पू, बडकू पुत्र भोला और भोला पुत्र चिकुवा सोनकर उसकी दुकान पर आए। गाली गलौज के विरोध पर आरोपियों ने बांका से सिर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी जीतू, जितेंद्र, वीरेंद्र, भानू, बडकू और भोला के ख...