बांदा, जुलाई 25 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के खुटला मोहल्ले में देर शाम दुकान सामान लेने गए युवक चार पांच लोगों ने हमला कर दिया। उसे गंभीर रूप से घायल कर धमकाते हुए निकल गए। पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। खुटला मोहल्ला निवासी रोहित वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को रात आठ बजे वह घर से कुछ दूर कुछ सामान लेने दुकान गय था। तभी वहां खुटला निवासी रवि श्रीवास व उसका भाई महेंद्र, चुनूबाद, प्रजापति उर्फ हनुमंत, कल्लू, बेनिया पहले से मौजूद थे। अकारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो एकराय होकर लाठी-डंडे व लात-घूसों से जमकर पीटा। धमकाते हुए भाग निकले। उसे गंभीर चोंटे आईं। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और डाक्टरी कराई है। रोहित की तहरीर पर सभी पांच हमलावरो के खिलाफ दलित उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट...