बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: बांदा। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटखोरी पर नजर बनाए हुए है। शहर में मां महेश्वरी देवी मंदिर के सामने स्थित एमडी स्वीट्स बेकरी में बेसन के लड्डुओं की गुणवत्ता को लेकर शिकायत सामने आई है। ग्राहकों ने लड्डुओं से दुर्गंध आने और खाने के बाद गले में खराब स्वाद व जलन महसूस होने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने दोपहर 1 बजे दुकान का निरीक्षण कर मिठाइयों के नमूने लिए और जांच के लिए भेज दिए। मंदिर में चढ़ाने के लिए दुकान से बेसन के लड्डू खरीदे गए थे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: दुकानों व परिषदीय स्कूलों में खाद्य विभाग टीम ने की जांच लड्डुओं से दुर्गंध आने पर जब दुकानदार से शिकायत की गई तो कथित तौर पर ग्राहकों के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद मामले की ...