Banda News: दिल्ली जाने को निकला युवक नहर में डूबा,मौत
बांदा, सितम्बर 7 -- Banda News: बांदा। दिल्ली जाने के लिए घर से निकला युवक बारिश के कारण पैर फिसल जाने से वह नहर में गिर कर डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से करीब 18 घंटे बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव देखते ही घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव के मजरा बनई पुरवा निवासी शिवपूजन ने बताया कि उसका 28 वर्षीय चाचा लवलेश पुत्र धर्मपाल रविवार की शाम चार बजे घर से अतर्रा रेलवे स्टेशन पैदल जा रहा था। उसे संपर्कक्राति एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था। घर से चार किमी दूर रास्ते में कीचड़ व बारिश के चलते उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नहर में गिर कर डूब गया। आस पास मौजूद लोगो ने उसकी खोजबीन किया। लेकिन पता नही चला। ग्रामीणो ने मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.