बांदा, अगस्त 27 -- Banda News: बांदा। रायबरेली-टांडा नेशनल हाईवे पर बेंदाघाट यमुना पुल से गुरुवार को सुबह 65 वर्षीय बुजुर्ग ने छलांग लगा दी। नदी में कूदते देख पुल के नीचे मौजूद मछुआरों व गोताखोरों ने सक्रियता दिखाते हुए बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने वृद्ध को पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया है, जहां हालत ठीक बताई जा रही है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी 65 वर्षीय छोटेलाल सिंह पुत्र जगतपाल सिंह गुरुवार सुबह बेंदाघाट स्थित यमुना पुल पर पहुंचा था। वह काफी देर तक पुल की रेलिंग के पास घूमता रहा। अचानक रेलिंग पर चढ़ गया और वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही यमुना नदी में छलांग लगा दी। वृद्ध को नदी में गिरता देख आसपास मौजूद मछुआरे और गोताखोर तुरंत पानी में उतर गए। तैरकर वृद्ध को किसी...