बांदा, नवम्बर 7 -- Banda News: बांदा। संवाददाता तिन्दवारी थाना क्षेत्र में विवाहिता ने पति, सास, जेठ-जेठानी और ननद समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। तिन्दवारी कस्बा के भगवतीनगर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 22 जून 2019 को मुस्लिम रीति-रिवाज से महोबा जिले के खन्ना थाना अंतर्गत ग्राम सिरसीकलां निवासी समीर खान पुत्र स्व. जुम्मन खान के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही पति व अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे कमरे में बंद कर दिया जाता था, खाना नहीं दिया जाता था और मायके वालों से बात करने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। आरोप है कि शादी के एक साल बाद उसका पति समीर हमीरपुर जिले की एक अन्य युवती के साथ फोन पर लगातार बातचीत करने लगा। व...