Banda News: दहेज के लिए विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा, पति समेत 10 पर केस दर्ज
बांदा, अक्टूबर 8 -- Banda News: बांदा। मटौंध में दहेज उत्पीड़न और जान से मारने के प्रयास का एक मामला सामने आया है। विवाहिता को दहेज में बाइक और 50,000 रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों द्वारा बेरहमी से पीटने, एक सप्ताह तक भूखा रखने और फिर गहने छीनकर घर से निकाल देने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पति, सास-ससुर, जेठ और ननद समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुरवा निवासी कल्पना पुत्री सभाजीत प्रजापति ने बताया कि उसकी शादी 14 जून 2021 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अंतर्गत लवकुश नगर (लौड़ी) थाना क्षेत्र के ग्राम भिडका निवासी मधु पुत्र सुखलाल प्रजापति के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति मधु, जेठ धन्नू, प्यारेलाल व गुमान, ससुर सुखलाल, सास मुलिया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.