बांदा, अगस्त 8 -- Banda News: बांदा। बबेरू कोतवाली के करिंगा गांव निवासी रामनरेश ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि छह अगस्त को सुबह 11 बजे उसका 15 वर्षीय बेटा दीपक साइकिल से दवा लेने भदेहदू गांव आया। तब से वह गायब है। उसने नाते-रिश्तेदारी में तलाश की, पर पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटे की तलाशने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...