बांदा, अगस्त 31 -- Banda News: बांदा। बदौसा के नदी टोला स्थित दलित बस्ती में पेयजल संकट गहरा गया है। जल जीवन मिशन के तहत घरों में नल लगाए जाने के बावजूद, करीब 300 परिवारों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। महिलाएं सुबह चार बजे से पानी भरने के लिए निकलती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत एलएनटी कंपनी द्वारा घरों के सामने नल की टोंटियां तो लगा दी गईं, लेकिन आज तक नलों में नियमित पानी नहीं पहुंचा। सड़कें खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई, पर आपूर्ति ठप है। ग्रामीण विनोद सोनकर, किशोर, राजा, राजाराम, अमन, सोनू, अशोक, संजय, सचिन, राजकुमार, अजय, मोहन लाल यादव, गोरेलाल यादव, सिकंदर आदि ने बताया कि पहले तुर्रा नलकूप से पांच-छह दिन के अंतराल में पानी मिल जाता था। अब कई-कई सप्ताह तक पानी नहीं आता। जब कभी पानी आता है, तो गंदा होता है।

हि...