बांदा, अगस्त 18 -- Banda News: पहाड़ी। ब्लाक क्षेत्र के नोनार में संचालित प्राथमिक विद्यालय के बच्चे दलदल भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचते है। यहां पर 69 बच्चे पंजीकृत हैं। चार शिक्षकों की तैनाती है। बस्ती के भीतर संचालित स्कूल भवन के रास्ते में बारिश का पानी भरा है। लोगों के घरों का पानी भी इसी रास्ते में भरता है। कुर्मी पुरवा से लेकर स्कूल तक करीब ढाई सौ मीटर रास्ता पूरी तरह से कीचड़ युक्त है। जोरदार बारिश में रास्ते में घुटनों के ऊपर तक पानी भर जाता है। बच्चे एवं अध्यापक गंदे पानी से होकर आते-जाते है। गांव के सत्यप्रकाश पांडेय ने बताया कि मुख्य रास्ता पीडब्ल्यूडी से स्वीकृत था। जिसे कुछ लोगों के विरोध की वजह से नहीं बनाया गया। अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि स्कूतल तक रास्ता पूरी तरह से खराब है। प्रधानाध्यापिका सावित्री सिंह ने बताया कि रास्...