बांदा, अक्टूबर 29 -- Banda News: बदौसा। बदौसा थाना कस्बा में दबंगों ने घर में अकेली दो बहनों पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहीं पुलिस ने अब 20 दिन बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की। कस्बा निवासी रामधनी की 18 वर्षीय पुत्री गीता, उसकी 17 वर्षीय बहन वंदना व 16 वर्षीय सरस्वती घर में थीं। पुलिस को दी तहरीर में गीता ने बताया कि दस अक्टूबर को शाम चार बजे पड़ोसी सुरेश, उसकी पत्नी अंजू, भाई संदीप, पिता रामबहोरी कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे लेकर आए और घर में घुसकर तीनों बहनों पर हमला कर दिया। गालियां देने से मना किया तो अंजू ने कुल्हाड़ी से सरस्वती के सिर में वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। सुरेश व संदीप ने वंदना को लात-घूसों से जमकर पीटा। पड़ोसियों के ललकारने पर हमलावर धमकाते...