बांदा, सितम्बर 26 -- Banda News: बांदा। मरका थाने के औदहा गांव में दबंगों ने पति-पत्नी की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। पुलिस को दी तहरीर में पिंकी पत्नी जयकरन विश्वकर्मा ने बताया कि 24 सितंबर को शाम साढ़े पांच बजे गांव का योगेश सिंह आया और पति के बारे में पूछा। पति के घर में न होने पर उसने पिंकी पर डंडे से हमला कर दिया। शोर मचाने पर पति जयकरन दौड़ा तो योगेंद्र के साथ मौजूद उसके पिता योगेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह व दिनेश ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। हमलावर धमकाते हुए भाग गए। पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...