बांदा, सितम्बर 8 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के कनवारा का मजरा वैजू का डेरा गांव निवासी भोली पत्नी लोटन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 27 अगस्त को शाम बच्चे खेल रहे थे। तभी राजा निषाद उसका पुत्र सूरज व सुनील घर में लाठी-डंडे लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में भोली, उसकी बेटी नंदनी व बेटा छंगा को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...