बांदा, सितम्बर 26 -- Banda News: बांदा। बदौसा थाने के नांदनमऊ गांव में दबंग पति-पत्नी ने घर में घुसकर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से युवक गंभीर घायल हो गया। गांव निवासी मनोज पुत्र रामराज ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि भाई वीरेंद्र व उसकी पत्नी चमिलिया ने 19 सितंबर को घर में घुस गए। पत्नी को गाली-गलिया किया और मारने लगे। बचाने पति मनोज आया तो वीरेंद्र ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे मनोज का सिर फट गया। उसे गंभीर चोंटे आईं।पति-पत्नी धमकाते हुए चले गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वीरेंद व उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...