बांदा, अक्टूबर 26 -- कमासिन में विराट इनामी दंगल प्रतियोगिता Banda News: कमासिन। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को कमासिन कस्बे के विनोबा इंटर कॉलेज खेल मैदान में विराट इनामी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रविंद्र गर्ग ने किया। प्रधान प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता के साथ बनारस के पहलवान अनिल और बच्चा अरवारी का हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता में बनारस के पहलवान अनिल ने बच्चा अरवारी को चित किया, जबकि मोहित मरका ने उदल ओरा को पटकनी दी। कमासिन के रितिक और अमित के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। अमित जालौन ने फूल सिंह हमीरपुर को पराजित किया। सहदेव मूंगस और अमित झांसी के बीच कड़ा मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। रिंकू अरमार ने राहुल पन्ना को हराया। निरंजन गोंडा और मोहित मरक...