Banda News: थार सवार चार युवकों ने ढाबे में की मारपीट
बांदा, अगस्त 13 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के अतर्रा रोड में संचालित दीप ढाबा संचालक सीतारम सिंह ने थार सवार चार लोगों के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार को सुबह चार बजे थार कार से गुलाब नगर निवासी विमल परिहार, बंगालीपुरा निवासी शिवाकांत चतुर्वेदी, सर्वोदय नगर निवासी उदय प्रताप तथा पुलिस लाइन निवासी दीपक पांडेय ढापा पहुंचे। वह सफाई कर रहे थे। सभी ने उनसे खाना मांगा। उन्होंने खाना न होने की बात कही। उनके कई बार कहने पर खाना बनवाकर दिया। बाद में पैसे मांगने पर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते भाग गए। पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.