बांदा, अक्टूबर 23 -- Banda News: बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र में बरहौ संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से घर जा रहे शिक्षक दंपति को तेज रफ्तार थार कार ने टक्कर मार दिया। जिसमें शिक्षक की मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमीरपुर जिला के सायर गांव निवासी बृजेश चौहान ने बताया कि उसका 52वर्षीय बड़ा भाई राजेश चौहान पुत्र सोम प्रकाश चौहान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बरुआ परेई गांव में प्राथमिक विद्यालय में ​शिक्षक के पद में तैनात था। वह बांदा में भूरागढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के समीप आवास बनाकर रहता था। गुरूवार की रात वह अपने एक साथी के यहां बरहौ संस्कार में शामिल होने भूराग...