बांदा, सितम्बर 1 -- Banda News: पैलानी। जनपद में केन और यमुना नदी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। इससे बड़ी राहत है। वहीं छोटी नदियों के रपटे उफनाने से 20 से ज्यादा गांवों का संपर्क जिला व तहसील मुख्यालयों से कटा है। मरीजों, छात्र-छात्राओं व कामकाजी लोग नावों के जरिए नदी पार कर रहे हैं। उनके पास न लाइफ सपोर्ट जाकेट हैं और न ही नावों में लोगों के बैठाने का कोई मानक। क्षेत्र के तीन रपटे पानी में डूबने से आवागमन सप्ताह भर से बाधित है। पडो़हरा-नांदादेव रपटा तो पानी में बह गया है। गौरी-अमारा रपटा, सिंधनकलां-तुर्री नाला रपटा भी जलमग्न हैं और तेज बहाव से लोगों का संपर्क टूटा है। यह भी पढ़ें- Banda News: एडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा नदी में जलस्तर बढ़ने से गांवों के रास्ते दलदल में तब्दील हैं। सड़ांध से बीमारयां फैल रही हैं।...