बांदा, सितम्बर 16 -- Banda News: बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत पडो़हरा गांव में चंद्रावल नदी किनारे बुधवार की सुबह 8:30 बजे तीन वर्षीय नौनिहाल प्रियांशु पुत्र संतोष पाल अपनी मां शशि व बाबा सुखदेव के साथ बुखार आ जाने पर इलाज कराने पैलानी जा रहा था। इसी बीच पडो़हरा रपटा के समीप दलदल में पैर फिसल जाने से चंद्रावल नदी में नौनिहाल जा गिरा। मां शशि व बाबा सुखदेव ने शोर मचाया तो स्थानीय नाविक बलबीर निषाद ,छोटे निषाद, कल्लू निषाद, बंटा निषाद, भूरा श्रीवास मौके पर पहुंचे। चंद्रावल नदी में कूद कर नौनिहाल की तलाश शुरू की। वहीं पडो़हरा गांव निवासी होमगार्ड पद पर तैनात बदलू वर्मा ने थाना प्रभारी पैलानी राममोहन राय को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: रामगंगा में डूबा किशोर, शाम तक नहीं मिला कोई सुराग उधर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ...