बांदा, अक्टूबर 29 -- Banda News: चित्रकूट। जिले में साइबर ठगी के शिकार लोग लगातार हो रहे है। ज्यादातर लोगों के बैंक अकाउंट से सीधे आनलाइन ठगी हुई है। मोबाइल फोन पर पैसा कटने का मैसेज आने पर लोगों को जानकारी हो सकी। ग्राहकों ने तत्काल बैंक में अवगत कराने के बाद साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिले में पिछले तीन महीने के भीतर साइबर ठगी के 24 मामले सामने आए है। जिनमें पीड़ितों की तहरीर पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर थाना प्रभारी राजीव सिंह के मुताबिक इधर तीन माह के भीतर आए मामलों में एक लाख से डेढ़ लाख तक रकम लोगों की गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल संबंधित बैंकों से डिटेल मांगा गया और जिस खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ है, उसे फ्रीज कराया गया। बताया कि 18 मामलों में संबंधित खातों में उपलब्ध धनराशि को रोकवाने के साथ ही...