बांदा, जुलाई 29 -- Banda News: बबेरू। तहसील बार एसोसिएशनके पदाधिकारियों ने तहसील की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर शीघ्र समस्या का समाधान किए जाने की मांग किया। तहसील बार एसो के तहसील अध्यक्ष प्रभुदत्त पाण्डेय महासचिव नरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व पर तहसील परिसर मे प्रदर्शन करते हुये नायाब तहसीलदार मनोहर सिंह को6 सूत्रीय ज्ञापन सौपकर बताया कि न्यायालय में दुरुस्ती वाद दो वर्षों से लंबित है जिसका कोई निस्तारण आप द्वारा नहीं किया जा रहा है । परवाना की फीडिंग व क्रियान्वयन आपके संबंधित कर्मचारियों द्वारा नहीं किया जा रहा। नए वादों का समय से पंजीकृत वाद में दर्ज ना किया जाना, भूखंडों के बैनामा की पत्रावली समयानुसार न्यायालय में ना भेजा जाना तहसील परिसर पर बरसात में मार्गो मे व तहसील परिसर के दक्षिणी गेट पर ज...