बांदा, सितम्बर 2 -- Banda News: बांदा। सदर तहसील के ग्राम महोखर में विगत बारिश के कारण जलभराव एवं जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है। सूचना मिलने पर तहसीलदार विकास पांडेय ने मौके का निरीक्षण कराते हुए जेसीबी के माध्यम से नाले की खुदाई एवं सफाई का कार्य कराया। जिससे पानी की निकासी का मार्ग सुगम हो गया। मौके पर बीडीओ बड़ोखर, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व महोखर चौकी इंचार्ज उपस्थित रहे। वहीं, बिसंडा ब्लॉक के चौसड़ में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गरेरी तालाब के बगल से निकले नाले के जाम होने से बरसात और नाले का पानी ग्रामीणों के घरों और आम रास्तों में घुस गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर समस्या दूर करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...