बांदा, अक्टूबर 10 -- Banda News: बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा के कृषि अभियांत्रिकी एवं तकनीकी महाविद्यालय ने 14 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित ड्रोन प्रशिक्षण एवं डेटा साइंस कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 600 स्नातक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें 200 विद्यार्थियों ने ड्रोन तकनीक तथा 400 विद्यार्थियों ने डेटा साइंस का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान कृषि में ड्रोन तकनीक की उपयोगिता, मृदा विश्लेषण, कृषि रसायनों का सटीक अनुप्रयोग, फसल निगरानी, सिंचाई प्रबंधन एवं फसल स्वास्थ्य मूल्यांकन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही, कृषि एवं संबद्ध विज्ञान में डेटा साइंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा मशीन लर्निंग की भूमिका पर प्रकाश...