बांदा, अक्टूबर 15 -- Banda News: बांदा। वायरल फीवर के साथ अब डेंगू के डंक लोगों को अपनी चपेट में लेकर मौत की नींद सुला रहा है। डेंगू से पीड़ित एक कपड़ा व्यापारी की प्रयागराज में मौत हो गई। वहीं, डेंगू से पीड़ित एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौसमी परिवर्तन से वायरल फीवर के साथ सर्दी जुकाम, श्वांस के मरीज बढ़ने लगे है। वायरल फीवर के बाद अब मच्छर जनित बीमारियां हावी होती जा रही हैं। डेंगू के डंक से लोग दशहत में आते जा रहे है। सुबह से अस्पतालो मे मरीजो कीभीड़ जमा हो रही है। जिला अस्पताल की पैथालॉथी जांच में आए दिन डेंगू के मरीज निकल रहे है। तिंदवारी कस्बा निवासी गोपाल दास गुप्ता ने बताया कि उसका 45वर्षीय भाई घनश्यामदास गुप्ता पुत्र मातादीन कपड़ा व्यापारी था। वह एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। उसका जिला अस्पताल में इलाज करवाया,...