बांदा, अक्टूबर 23 -- Banda News: बांदा। वायरल के बाद डेंगू का प्रकोप बढता जा रहा है। डेंगू पीड़ित दो लोगो की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उनका उपचार किया जा रहा है। मौसमी परितर्वन से बीमारिया लगातार बढ रही है। वायरल फीवर के बाद सर्दी खासी और श्वास के मरीज बढने लगे है। सुबह अस्पताल खुलते ही मरीजो की खासी भीड़ जमा हो जाती है। शुक्रवार को बुखार से पीड़ित 19 लोगो के डेंगू सैपल लिए गए है। इसमें 35वर्षीय जानकी पत्नी सोमेद्र निवासी सिंधन कला और 7वर्षीय इल्मा पुत्री इमरान निवासी सादी मदनपुर को डेंगू पाया गया। दोनो का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...