Banda News: डीसीएम की टक्कर से 50 मीटर दूर उछला बाइक सवार, मौत
बांदा, अक्टूबर 12 -- Banda News: बांदा। तेरहवी संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहे बाइक सवार युवक को डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह 50 मीटर दूर उछलकर गिरा। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएम कालोनी निवासी 38 वर्षीय हेमंत पुत्र बलदेव रविवार को मटौध के बसहरी एक रिश्तेदार के यहां तेरहवीं में शामिल होने गया था। निमंत्रण के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। रात नौ बजे वह जैसे ही भूरागढ़ पुलिस चौकी के पास पहुंचा, तभी एक वाहन को हेमंत ओवरटेक करने लगा। अचानक से सामने आए से तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.