बांदा, अक्टूबर 7 -- Banda News: बांदा। जिले में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों, रैलियों, बारातों और अन्य आयोजनों में डीजे एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अत्यधिक तेज आवाज में एवं लंबे समय तक किए जा रहे उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सेवक संघ ट्रस्ट ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कहा आए दिन धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ राजनीतिक कार्यक्रम, रैलियां एवं बारातें आयोजित होती हैं। इन आयोजनों में डीजे एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का अत्यधिक तेज आवाज में तथा लंबे समय तक संचालन किया जाता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। तेज ध्वनि के कारण बुजुर्गों, बच्चों, विद्यार्थियों, बीमार लोगों को परेशानी होती है। इस अवसर पर कृष्ण दत्त मिश्रा, अरविंद कुमार, राम बिहारी मिश...