बांदा, अगस्त 26 -- Banda News: नरैनी। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को कस्बे में मुस्लिम समाज की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में नरैनी कस्बे के साथ ही आसपास के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग उत्साह के साथ मौजूद रहे। जुलूस करतल रोड से शुरू होकर चौराहा होते हुए कस्बे के अतर्रा रोड तक निकाला गया। डीजे की धुन और धार्मिक नारों के बीच जुलूस आगे बढ़ा। रास्ते में लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में शामिल लोगों ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी और पैगंबर हजरत मोहम्मद के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, छाया उल्लास जुलूस को लेकर कस्बे में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। यह भी पढ़ें-...