बांदा, अगस्त 14 -- Banda News: बांदा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बांदा डिपो में तैनात केंद्र प्रभारी रमेश कुमार वर्मा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मांग की है। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक, चित्रकूटधाम क्षेत्र बांदा को पत्र भेजकर निगम हित में नियमानुसार सभी देयकों का भुगतान करते हुए सेवानिवृत्त किए जाने का अनुरोध किया है। भेजे गए पत्र में रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 1989 में परिवहन निगम में परिचालक पद पर नियुक्त हुए थे। वर्तमान में वह बांदा डिपो में केंद्र प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियमित सेवानिवृत्ति आगामी 31 जुलाई 2027 को होनी है। उन्होंने पत्र में बताया कि शिफ्ट के इंचार्ज के पेंडिंग कार्य-दायित्वों को पूरा करने के दबाव के कारण वह मानसिक रूप से असहज महसूस करते हैं। इससे निगम का कार्य बाधित होने और समय से कार्य पूरा नहीं हो...