बांदा, अक्टूबर 13 -- Banda News: बांदा। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में मंगलवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. रामरत्न सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर में आयुषी खरे ने 8.22 सीजीपीए हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मयंक सिंह 7.78 सीजीपीए के साथ दूसरे स्थान पर रहे। छात्र आयुष सोनी और छात्रा सीमा ने 7.70 सीजीपीए प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। बीए द्वितीय सेमेस्टर में आकांक्षा ने 8.35 सीजीपीए के साथ प्रथम, छात्रा अंकिता कुमार ने 8.13 सीजीपीए के साथ द्वितीय और छात्र सुनील कुमार ने 8.00 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए चतुर्थ सेमेस्टर में छात्र धीरज यादव 8.86 सीजीपीए के साथ प्रथम, छात्र संजीव द्विवेदी 8.57 सीजीपीए के साथ द्वितीय और छात्रा रोहिणी देवी 8.48 सीजी...