बांदा, जुलाई 22 -- Banda News: बांदा। इंदिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के साथ पुस्तकालय में संवाद स्थापित कर अपने अनुभव साझा किए तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का गहन अध्ययन, नियमित लेखन अभ्यास, समयबद्ध एवं अनुशासित दिनचर्या अपनाने तथा आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यह भी पढ़ें- व...